- संक्षिप्त विवरण
-
कृषि नीति प्रभाग साक्ष्य आधारित नीतिगत मार्गदर्शन, कार्यनीतिक समीक्षाओं तथा राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर सहयोगात्मक सहभागिता के माध्यम से कृषि-आधारित परिवर्तन को समर्थन प्रदान करता है। यह सर्वोत्तम पद्धतियों के प्रलेखन, अंतर-मंत्रालयी समन्वय तथा प्रमुख नीतिगत एवं बजटीय रूपरेखाओं के विश्लेषण को सुगम बनाता है। इसके अतिरिक्त, यह प्रभाग विकसित भारत के विजन के अनुरूप क्षेत्र-विशिष्ट अंतःक्षेपों में तीव्रता लाने के लिए अंतर-मंत्रालयी प्रयासों का समन्वय करता है।
- प्रमुख कार्य
-
नीतिगत अभिकल्पना एवं विश्लेषण
यह प्रभाग कार्यनीतिक नीतिगत अभिकल्पना एवं विश्लेषण के माध्यम से चयनित राज्यों में कृषि-आधारित परिवर्तन का नेतृत्व करता है। यह व्यय वित्त समिति/स्थायी वित्त समिति के प्रस्तावों, कैबिनेट नोटों तथा अन्य उच्च-स्तरीय संचारों का समालोचनात्मक परीक्षण करता है, ताकि उन्हें राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके। संबंधित मंत्रालयों के साथ घनिष्ठ समन्वय में यह लक्षित अंतःक्षेपों के निर्माण एवं उनके त्वरित कार्यान्वयन में योगदान देता है तथा विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन एवं उनके प्रभाव पर साक्ष्य आधारित फीडबैक भी प्रदान करता है।
अनुसंधान एवं ज्ञान आदान-प्रदान
यह प्रभाग साक्ष्य आधारित नीति-निर्माण के उद्देश्य से कृषि निष्पादन एवं उसके निर्धारकों, फसल एवं कृषि विविधीकरण, सार्वजनिक-निजी भागीदारी, कृषि विपणन, मूल्य समर्थन नीतियों, कृषि व्यापार, कटाई उपरांत प्रबंधन, महिला सशक्तिकरण तथा सुशासन सुधारों जैसे क्षेत्रों में व्यवस्थित विश्लेषण करता है। प्रभाग कृषि के भविष्य पर आर्थिक, पर्यावरणीय तथा प्रौद्योगिकीय विकासों के प्रभाव का आकलन करने के लिए दूरदृष्टि-आधारित अध्ययन तथा परिदृश्य विश्लेषण भी करता है। यह कृषि नीति से संबंधित उभरते हुए विषयों पर विषयगत कार्य समूहों के गठन एवं आयोजन को सुगम बनाता है तथा संबंधित विश्लेषणात्मक एवं परामर्शात्मक दस्तावेजों के तैयार किए जाने में योगदान देता है। इसके अतिरिक्त, यह पशुपालन, मत्स्यपालन, सहकारिता, अवसंरचना, संभार-तंत्र, भंडारण आदि सहित प्रमुख क्षेत्रों में प्राथमिकताओं के परीक्षण में भी सहयोग प्रदान करता है।
संवाद को प्रोत्साहन एवं रणनीतिक कृषि विकास को गति प्रदान करना
यह प्रभाग अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय तथा क्षेत्रीय मंचों पर नीति आयोग का सक्रिय रूप से प्रतिनिधित्व करता है, ताकि सार्थक संवाद को प्रोत्साहित किया जा सके तथा सरकार की कृषि संबंधी नीतियों एवं पहलों के संबंध में गहन एवं सम्यक् समझ विकसित की जा सके। साथ ही, यह कृषि, पशुधन तथा मत्स्यपालन क्षेत्रों के लिए नवोन्मेषी तथा बजट-संगत रणनीतियों के विकास में सहयोग प्रदान करता है, जिससे इन क्षेत्रों की सुदृढ़ता एवं विकास को बढ़ावा मिल सके।
राज्य सहभागिता और क्षेत्रीय निगरानी
यह प्रभाग जमीनी स्तर पर चुनौतियों और अवसरों की पहचान करने पर ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ राज्यों में कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्थाओं में उभरते रुझानों, संरचनात्मक बदलावों और अंतर्निहित गतिशीलता की बारीकी से निगरानी करता है। राज्य सरकारों के साथ निरंतर जुड़ाव के माध्यम से, प्रभाग चल रहे अन्तःक्षेपों का मूल्यांकन करता है, प्रमुख नीतिगत मामलों पर परामर्श की सुविधा प्रदान करता है, केंद्रीय मंत्रालयों के समन्वय में कार्यान्वयन बाधाओं को हल करता है, और कृषि प्रतिस्पर्धात्मकता और ग्रामीण आजीविका को बढ़ाने के उद्देश्य से प्रमुख योजनाओं की प्रगति को ट्रैक करता है।
- संबंधित हितधारक
-
-
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय
-
मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय
-
उर्वरक एवं रसायन मंत्रालय
-
सहकारिता मंत्रालय
-
खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय
-
वाणिज्य मंत्रालय
-
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
-
खाद्य एवं कृषि संगठन
-
एशियाई विकास बैंक
-
अंतर्राष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान
-
कृषि व्यवसाय उद्योग हितधारक
-
निर्यातक
-
किसान
-
- कौन क्या है
-
नाम पदनाम ईमेल डॉ. राका सक्सेना कार्यक्रम निदेशक sradviser-agripol[at]gov[dot]in डॉ. बबीता सिंह वरिष्ठ परामर्शदाता singh[dot]babita[at]nic[dot]in डॉ. जसपाल सिंह परामर्शदाता ग्रेड-II Jaspal[dot]singh82[at]nic[dot]in डॉ. मंजिषा सिन्हा परामर्शदाता ग्रेड-I manjisha[dot]sinha[at]niti[dot]gov[dot]in डॉ. नितिन राज के यंग प्रोफेशनल nithin[dot]raj[at]niti[dot]gov[dot]in डॉ. प्रदीप पुरिया यंग प्रोफेशनल pardeep[dot]puria[at]niti[dot]gov[dot]in