-
संक्षिप्त विवरण
-
आकांक्षी जिला और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अभिसरण, सहयोग और प्रतिस्पर्धा के तीन मुख्य सिद्धांतों पर आधारित हैं। वे केंद्रीय और राज्य सरकार की योजनाओं के अभिसरण, संघ, राज्य और जिला स्तरों पर हितधारकों के बीच सहयोग और नियमित प्रदर्शन-आधारित रैंकिंग के माध्यम से स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं। प्रतिस्पर्धी और सहकारी संघवाद का यह दृष्टिकोण जिलों और ब्लॉकों को एक दूसरे से सीखने, सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने और विकास परिणामों में निरंतर सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
आकांक्षी जिला कार्यक्रम (एडीपी)
जनवरी 2018 में माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किया गया, आकांक्षी जिला कार्यक्रम (एडीपी) भारत सरकार की एक प्रमुख पहल है जिसका उद्देश्य साक्ष्य - आधारित शासन, योजनाओं के अभिसरण और परिणाम-आधारित कार्यान्वयन के माध्यम से 117 आकांक्षी जिलों में बदलाव लाना है। केंद्रीय मंत्रालयों, राज्य सरकारों और जिला प्रशासनों के साथ साझेदारी में नीति आयोग द्वारा संचालित, कार्यक्रम का उद्देश्य देश के सबसे अविकसित क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देना और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाना है।
एडीपी पाँच विषयगत क्षेत्रों - स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और कौशल विकास और बुनियादी ढांचे के तहत 49 प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) में वृद्धिशील प्रगति की निगरानी करके एक डेटा-आधारित सुशासन मॉडल का पालन करता है। प्रदर्शन की निगरानी चैंपियंस ऑफ चेंज डैशबोर्ड के माध्यम से की जाती है, जो एक तत्क्षण का सार्वजनिक मंच है जो पारदर्शी निगरानी, साक्ष्य-आधारित निर्णय लेने और लक्षित नीतिगत अन्तःक्षेपों को सक्षम बनाता है।
आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी)
एडीपी की सफलता के आधार पर, आकांक्षी विकास मॉडल को उप-जिला स्तर तक विस्तारित करने के लिए जनवरी 2023 में आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (एबीपी) का शुभारंभ किया गया था। इस कार्यक्रम में 27 राज्यों और 4 संघ राज्य क्षेत्रों के 331 जिलों में 513 आकांक्षी ब्लॉक शामिल हैं, जिसमें प्रत्येक आकांक्षी जिले से कम से कम एक ब्लॉक शामिल है। एबीपी विकेंद्रीकृत योजना, प्रौद्योगिकी-सक्षम निगरानी और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से देश के सबसे वंचित ब्लॉकों में शासन को मजबूत करने और सार्वजनिक सेवाओं की वितरण में सुधार करने का प्रयास करता है।
यह कार्यक्रम स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा, कृषि और संबंधित सेवाओं, सामाजिक विकास तथा बुनियादी ढांचा—इन पांच विषयगत क्षेत्रों के अंतर्गत 39 मुख्य प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) के माध्यम से प्रगति को ट्रैक करता है। ये संकेतक ब्लॉक स्तर पर साक्ष्य-आधारित योजना और लक्षित अंत:क्षेपों का समर्थन करते हुए विकास परिणामों की केंद्रित निगरानी को सक्षम बनाते हैं। ब्लॉक विकास कार्यनीतियाँ, स्थानीय अधिकारियों का क्षमता निर्माण और नियमित समीक्षा तंत्र इसके कार्यान्वयन को और मजबूत बनाते हैं तथा सरकारी कार्यक्रमों के बीच अभिसरण सुनिश्चित करते हैं।
प्रदर्शन डैशबोर्ड
आकांक्षी जिला कार्यक्रम (चैंपियन ऑफ़ चेंज डैशबोर्ड):
championsofchange.gov.inआकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम डैशबोर्ड:
abp.championsofchange.gov.in - सहायता और अन्य गतिविधियाँ
-
'चैंपियंस ऑफ चेंज' पोर्टल पर डेल्टा रैंकिंग के आधार पर जिलों और ब्लॉकों को विषयगत पुरस्कार और बाद में वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। पांच निर्धारित विषयों के तहत कई नवाचार परियोजनाओं को पुरस्कारों की घोषणा के बिना भी वित्तपोषित किया जाता है, ताकि आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में विकास गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। निर्धारित विषयों में अवसंरचनात्मक संपत्तियों और ज्ञान-आधारित गतिविधियों सहित कई अन्य विकास गतिविधियाँ विकास भागीदारों और अन्य संस्थानों द्वारा इन स्थानों पर केपीआई -आधारित प्रदर्शन के समर्थन में शुरू की जा रही हैं।
आकांक्षा विशेष पहल जैसे जलनिकायों का कायाकल्प, जिला कृषि-ग्रामीण परिवर्तन योजना, ग्रामीण कौशल और नवाचार केंद्र आदि के तहत जिलों और ब्लॉकों के विकास और प्रगति की दिशा में गहन और विशिष्ट हस्तक्षेप, विषय-आधारित विशेष पहल भी की जाती हैं। आकांक्षी जिला और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम के तहत, क्षेत्र में की जा रही सर्वोत्तम पद्धतियों को संकलित किया जा रहा है, जो क्रॉस-लर्निंग और ज्ञान-साझाकरण के मॉडल के रूप में कार्य करते हैं, जिसमें जिलों और ब्लॉकों को एक-दूसरे से सीखने और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में अंतःक्षेपों को दोहराने के लिए एक मंच प्रदान किया जाता है।
साथ में, आकांक्षी जिला कार्यक्रम और आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अपने सही रूप में डेटा-आधारित शासन का प्रतिनिधित्व करते हैं। नवाचार को बढ़ावा देकर, संस्थानों को मजबूत करके और केंद्र सरकार, राज्यों, जिला और ब्लॉक प्रशासनों, विकास भागीदारों और स्थानीय समुदायों के बीच सहयोगात्मक शासन को बढ़ावा देकर, ये कार्यक्रम सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) का स्थानीयकरण कर रहे हैं और समावेशी, न्यायसंगत और नागरिक-केंद्रित विकास के माध्यम से विकसित भारत @2047 के विज़न को आगे बढ़ा रहे हैं।
-
रिपोर्टें
- कौन क्या है
-
नाम पदनाम ईमेल आईडी श्री के. एस. रेजीमोन संयुक्त सचिव/ कार्यक्रम निदेशक
(ADP एवं ABP)ks[dot]rejimon[at]nic[dot]in डॉ. महेन्द्र कुमार उप सचिव/ सहायक प्रबंध निदेशक (ADP एवं ABP) dr[dot]mkumar[dot]ias[at]gov[dot]in श्री गौरव कटियार उप सचिव g[dot]taiyar15[at]gov[dot]in श्री रंजय कुमार अवर सचिव ranjay[dot]kumar[at]gov[dot]in सुश्री शर्मीला शर्मा अनुभाग अधिकारी Sharmila[dot]sharma43[at]gov[dot]in श्री केशव सिंह एन परामर्शदाता ग्रेड-II keshavsingh[dot]n[at]niti[dot]gov[dot]in श्री संजीव कुमार परामर्शदाता ग्रेड-I sanjeev[dot]kumar08[at]niti[dot]gov[dot]in श्री अमितेश कुमार पांडेय परामर्शदाता ग्रेड-I amitesh[dot]kumarp[at]niti[dot]gov[dot]in डॉ. सलमान अहमद सिद्दीकी परामर्शदाता ग्रेड-I salmanahmad[dot]s[at]niti[dot]gov[dot]in डॉ. सोलंकी कृष्णा रुस्तमराओ परामर्शदाता ग्रेड-I krishna[dot]solanke[at]niti[dot]gov[dot]in श्री नीलपु कार्तिक रेड्डी परामर्शदाता ग्रेड-I neelapuk[dot]reddy[at]niti[dot]gov[dot]in श्री चंद्र शेखर चेरुकु परामर्शदाता ग्रेड-I chandra[dot]shekarc[at]niti[dot]gov[dot]in श्री दाधीच इंड्रोडिअ परामर्शदाता ग्रेड-I dadhich[dot]di[at]nic[dot]in डॉ. राजन रावत परामर्शदाता ग्रेड-I rajan[dot]rawat[at]nic[dot]in श्री चंदेल अनुरागसिंह परामर्शदाता ग्रेड-I anurag[dot]chandel[at]niti[dot]gov[dot]in श्री नीरज सिंह यंग प्रोफेशनल neeraj[dot]singh1994[at]niti[dot]gov[dot]in श्री शान मोहम्मद यंग प्रोफेशनल shan[dot]mohammad[at]niti[dot]gov[dot]in श्री गौरव कुमार मिश्रा यंग प्रोफेशनल gk[dot]mishra94[at]niti[dot]gov[dot]in श्री शिवम् मिश्रा यंग प्रोफेशनल shivam[dot]mishra98[at]niti[dot]gov[dot]in सुश्री मिस्बाह शाह यंग प्रोफेशनल misbah[dot]shah[at]niti[dot]gov[dot]in सुश्री प्रार्थना पावले यंग प्रोफेशनल Prarthana[dot]p[at]niti[dot]gov[dot]in श्री संजीव कुमार सिन्हा यंग प्रोफेशनल sanjeev[dot]kumarsinha[at]niti[dot]gov[dot]in सुश्री यश गौरी गोपाल यंग प्रोफेशनल sgauri[dot]gopal[at]niti[dot]gov[dot]in सुश्री शरणा चक्रबोर्ती यंग प्रोफेशनल sharna[dot]c[at]niti[dot]gov[dot]in श्री अल्लादा लोकेश यंग प्रोफेशनल allada[dot]lokesh[at]niti[dot]gov[dot]in सुश्री रुपाली गुप्ता यंग प्रोफेशनल rupali[dot]g[at]niti[dot]gov[dot]in सुश्री रोंजा शरीफ यंग प्रोफेशनल ronza[dot]shereef[at]niti[dot]gov[dot]in सुश्री मुग्धा विजय नारकर यंग प्रोफेशनल mugdha[dot]narkar[at]niti[dot]gov[dot]in सुश्री श्रीलक्ष्मी एस यंग प्रोफेशनल sreelakshmi[dot]27[at]govcontractor[dot]in सुश्री शाम्भवी सिंह यंग प्रोफेशनल singh[dot]shambhavi[at]niti[dot]gov[dot]in सुश्री मेहमीत चौधरी यंग प्रोफेशनल Mehmeet[dot]121[at]niti[dot]gov[dot]in सुश्री अन्न मारिया जोस यंग प्रोफेशनल Annmaria[dot]jose[at]niti[dot]gov[dot]in श्री अमरजायति मोहापात्रा यंग प्रोफेशनल amarjyoti[dot]m[at]niti[dot]gov[dot]in सुश्री सोनल प्रियंका यंग प्रोफेशनल sonal[dot]priyanka[at]niti[dot]gov[dot]in सुश्री अस्मि सैनी यंग प्रोफेशनल asmi[dot]saini[at]niti[dot]gov[dot]in सुश्री बिनल देसाई यंग प्रोफेशनल binal[dot]desai[at]niti[dot]gov[dot]in सुश्री सुमन मीणा यंग प्रोफेशनल suman[dot]meena0501[at]niti[dot]gov[dot]in श्री अभिषेक झा सहायक अनुभाग अधिकारी abhishek[dot]jha429[at]gov[dot]in सुश्री मेघा गुप्ता सहायक अनुभाग अधिकारी gupta[dot]megha[at]gov[dot]in सुश्री कशिश गोयल सहायक अनुभाग अधिकारी kashishgoyal151[dot]kb[at]nic[dot]in श्री मोंटी शाक्या कार्यालय सहायक mrmonti0143[at]gmail[dot]com
