Agriculture technology

कृषि प्रौद्योगिकी

संक्ष्प्ति विवरण

इस डिवीजन का उद्देश्य नवाचार की सहयता से भारत की कृषि प्रणाली में बदलाव लाना है, ताकि संधारणीय और समावेशी वृद्धि के माध्यम से किसानों के पोषण और आय में सुधार हो सके।

मुख्य कार्य

नीतिगत डिजाइन और विश्लेषण

यह डिवीजन खेती और उससे संबंधित क्षेत्रों के लिए नए कार्यक्रम और नीतियाँ बनाता है ताकि उभरती चुनौतियों को दूर किया जा सके और आगामी अवसरों का लाभ उठाया जा सके। यह कैबिनेट नोट्स, सी सी ई ए नोट्स, ईएफसी और एसएफसी जैसे महत्वपूर्ण नीतिगत दस्तावेजों पर इनपुट भी देता है।

सदस्य (कृषि) नियमित रूप से प्रधानमंत्री कार्यालय और दूसरे मंत्रालयों को कार्यनीतिक इनपुट प्रदान करते हैं और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों में भाग लेते हैं।

अनुसंधान और ज्ञान का आदान-प्रदान

यह डिवीजन स्वयं शोध अध्ययन आयोजित करता है और साथ ही शोध संस्थानों व अकादमिक क्षेत्र के साथ साझेदारी भी करता है। ये अध्ययन उभरते मुद्दों का विश्लेषण करते हैं, जैसे कि किसानों की समस्याएं, खाद्य सुरक्षा, और विभिन्न नीतियों व विकासात्मक कार्यक्रमों का प्रभाव।

नीतिगत समर्थन

यह डिवीजन अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मंचों तथा मीडिया संवादों में नीति आयोग का प्रतिनिधित्व करता है ताकि सरकार की नीतियों और पहलों को सही प्रकार से समझने के लिए एक उपयुक्त माहौल बनाया जा सके।

हितधारक परामर्श

हितधारकों की राय इकट्ठा करना और उन्हें एक साथ लाना डिवीजन के कार्य का अहम हिस्सा है, क्योंकि विज़न दस्तावेज जैसे कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों , हितधारकों के साथ बड़े पैमाने पर बातचीत पर आधारित होते हैं।

राज्यों के साथ कार्य करना

यह डिवीजन विभिन्न राज्यों की कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में रुझानों, बदलावों और अंतर्निहित परिस्थितियों पर नज़र रखता है। यह किसानों और कृषि क्षेत्र द्वारा सामना की जा रही चुनौतियों से निपटने के लिए सुझाव और सलाह देता है। इसकी गतिविधियों में प्रमुख नीतिगत मुद्दों पर परामर्श, केंद्रीय मंत्रालयों के साथ बाधाओं को दूर करना और प्रमुख योजनाओं की प्रगति की निगरानी करना शामिल है

सम्बद्ध मंत्रालयों के साथ काम करना

यह डिवीजन नए भारत के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने, विकास को गति देने और अंत:क्षेप डिजाइन करने के लिए संबंधित सम्बद्ध मंत्रालय के साथ मिलकर काम करता है। यह विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के कार्यान्वयन के मुद्दों और उनके परिणामों पर फीडबैक भी प्रदान करता है।

भागीदार
  • खाद्य एवं कृषि संगठन

  • विश्व बैंक

  • बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन

  • सीआईआरएडी

  • वन प्रमाणन और संरक्षण के लिए नेटवर्क

  • द नेचर कंसल्टेंसी

  • विश्व कृषि वानिकी, विश्व संसाधन संस्थान

  • अंतर्राष्ट्रीय बांस और रत्तन नेटवर्क

  • भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद

  • भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद-केंद्रीय कृषि वानिकी अनुसंधान संस्थान अंतरिक्ष उपयोग केंद्र

संबंधित मंत्रालय
  • कृषि और किसान कल्याण विभाग

  • पशुपालन और डेयरी विभाग

  • मत्स्य पालन विभाग

  • सहकारिता विभाग

  • कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग

  • उर्वरक विभाग

रिपोर्ट

शीर्षक

डाउनलोड

सीवीड वैल्यू चेन के विकास की रणनीति PDF icon
प्राकृतिक खेती की सफलता की कहानियों का संकलन PDF icon
प्राकृतिक खेती की सफलता की कहानियों का संग्रह PDF icon
गोशालाओं की आर्थिक व्यवहार्यता में सुधार पर विशेष ध्यान देने के साथ जैविक और जैव उर्वरकों का उत्पादन और संवर्धन PDF icon
पशुधन स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए टेलीमेडिसिन: रूपरेखा एवं दिशानिर्देश PDF icon
जम्मू और कश्मीर संघ राज्यक्षेत्र में बागवानी विकास के लिए रोडमैप PDF icon
किसान सशक्तिकरण: प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण एवम सर्वोत्तम अभ्यास मार्गदर्शिका PDF icon
किसानों का सशक्तिकरण: प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण टूलकिट और सर्वोत्तम प्रथाओं का मार्गदर्शन PDF icon
समुद्री शैवाल खेती और उद्यमिता में डिप्लोमा के लिए मॉडल पाठ्यक्रम PDF icon
भारत की ब्लू इकोनॉमी: गहरे समुद्र और अपतटीय मत्स्य संसाधनों के दोहन हेतु रणनीति PDF icon
आत्मनिर्भरता के लक्ष्य की दिशा में दलहन की वृद्धि में तेजी लाने के लिए कार्यनीतियाँ और मार्ग PDF icon
आत्मनिर्भरता के लक्ष्य की दिशा में खाद्य तेल के विकास में तेजी लाने के तरीके और कार्य PDF icon
फसल प्रबंधन, कृषि इनपुट, मांग और आपूर्ति पर कार्य समूह की रिपोर्ट PDF icon
कृषि वानिकी (जी.आर.ओ.डब्ल्यू) के माध्यम से बंजर भूमि का हरितकरण और पुनर्स्थापन PDF icon
भारत, एशियाई और अफ्रीकी देशों में बाजरा का मुख्यधारा में आना PDF icon
75 कृषि उद्यमियों और नवप्रवर्तकों का संकलन PDF icon
कृषि उद्योग से कृषि पारिस्थितिकी तक भारतीय कृषि के लिए एक नया प्रतिमान PDF icon
स्वतंत्रता के बाद भारत में कृषि: पीछे मुड़कर देखना और आगे की राह PDF icon
गन्ना और चीनी उद्योग पर कार्यबल की रिपोर्ट PDF icon
दालों के बफर स्टॉक के मानदंड PDF icon
2033 तक मांग और आपूर्ति के अनुमानों पर कार्य समूह की रिपोर्ट PDF icon
कृषि बीमा में तकनीक के इस्तेमाल को बढ़ाना PDF icon
गन्ना एवं चीनी उद्योग कार्यबल की अंतिम रिपोर्ट PDF icon
विशेषज्ञ समिति और कृषि भूमि पट्टे पर मॉडल कानून की रिपोर्ट PDF icon
कृषि संकट का समाधान: रियायतें बनाम विकास PDF icon
अधिकारी निर्देशिका
नाम पदनाम ईमेल
डॉ. नीलम पटेल कार्यक्रम निदेशक neelam[dot]patel[at]gov[dot]in
सुश्री अनुराधा बटाना वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी anuradha[dot]batana[at]gov[dot]in
डॉ. शिवचरण मीणा अनुसंधान अधिकारी shivam[dot]meena[dot]dcmsme[at]gov[dot]in
श्री संबुद्धा गोस्वामी परामर्शदाता ग्रेड-II sambuddha[dot]gsm[at]gov[dot]in
श्री सोमनाथ चौधरी परामर्शदाता ग्रेड-II somnath[dot]choudhury[at]govcontractor[dot]in
डॉ. हर्षिका चौधरी परामर्शदाता ग्रेड-I harshika[dot]123[at]nic[dot]in
श्री परिमल बनाफ़र परामर्शदाता ग्रेड-I paremal[dot]banafarr[at]nic[dot]in
सुश्री नम्रता थापा परामर्शदाता ग्रेड-I thapa[dot]namrata[at]niti[dot]gov[dot]in
श्री नकुल छाभैया यंग प्रोफेशनल chhabhaiya[dot]nb[at]niti[dot]gov[dot]in
श्री प्रभात प्रियांशु यंग प्रोफेशनल prabhat[dot]priyanshu[at]niti[dot]gov[dot]in