Skip to main content

सामाजिक क्षेत्र सूचकांक

स्वास्थ्य और शिक्षा के परिणामों पर ध्यानकेंद्रण को संस्थागत बनाने और जल संसाधन के बेहतर प्रबंधन और उपयोग के लिए, नीति आयोग ने राज्यों के लिए राज्यवार निष्पादन संकेतक तैयार किए हैं ताकि तीन क्षेत्रकों में सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहन करने और परिणामों में सुधार के लिए नवाचारों हेतु राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों को प्रोत्साहित किया जा सके।

 

जल

Image removed.

 

सतही और भूजल दोनों की उपलब्धता एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न होती है। जल संसाधनों की उपलब्धता संबंधी सीमाओं और जल की बढ़ती माँग को देखते हुए, जल संसाधनों के संधारणीय प्रबंधन का महत्व अत्यधिक बढ़ गया है। नीति आयोग ने जल संसाधनों के कुशल प्रबंधन में प्रदर्शन का आकलन और सुधार करने के लिए एक उपयोगी साधन के रूप में समग्र जल प्रबंधन सूचकांक तैयार किया है।   

 

सूचकांक का उद्देश्य राज्यों के लिए और संबंधित केंद्रीय मंत्रालयों / विभागों के लिए उपयोगी जानकारी प्रदान करना और उन्हें जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए उपयुक्त कार्यनीति तैयार करना और कार्यान्वित करना है। 

 

सूचकांक में 28 प्रमुख निष्पादन संकेतक (केपीआई) का एक समूह है, जिसमें सिंचाई की स्थिति, पेयजल और अन्य जल से संबंधित क्षेत्रों को शामिल किया गया है। स्रोत वृद्धि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र; प्रमुख और मध्यम सिंचाई; जलसंभर विकास; भागीदारी सिंचाई पद्धतियां; कृषि में जल के संधारणीय उपयोग के तरीके; ग्रामीण पेयजल; शहरी जल आपूर्ति और स्वच्छता; और नीति और शासन को उच्च प्राथमिकता दी गई है।

 

इस सूचकांक में मार्गदर्शिका के लिए यहां क्लिक करें

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें

 

स्वास्थ्य

सहकारी और प्रतिस्पर्धी संघवाद की भावना के माध्यम से जन स्वास्थ्य में परिवर्तनकारी परिवर्तन लाने के लिए, नीति आयोग ने राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के वार्षिक निष्पादन को मापने के लिए और वृद्धिशील परिवर्तन के आधार पर राज्यों को रैंक प्रदान करने के साथ ही राज्यों के निष्पादन की संपूर्ण स्थिति प्रदान करने और सुधार के विशिष्ट क्षेत्रों की पहचान करने के उद्देश्य से स्वास्थ्य सूचकांक पहल की शुरुआत की है।  

 

पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें

मार्गदर्शिका डाउनलोड करें

 

शिक्षा

राज्य स्तरीय 'स्कूली शिक्षा गुणवत्ता सूचकांक' (एसईक्यूआई) भारत में शिक्षा के परिणामों (सीखने, उपयोग, इक्विटी) में सुधार पर ध्यान केंद्रित करता है। यह स्वीकार करता है कि स्कूली शिक्षा समवर्ती सूची से संबंधित एक विषय है और किफायती तरीकों से परिणामों में सुधार के लिए राज्य-स्तरीय नेतृत्व महत्वपूर्ण है।

 

एसईक्यूआई में संकेतकों का एक समूह शामिल है जो स्कूली शिक्षा क्षेत्र की समग्र प्रभावशीलता और दक्षता को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है। एसईक्यूआई लक्ष्य प्राप्ति का एक माध्यम है, ताकि स्कूलों में पठन-पाठन में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया जा सके। यह प्रत्येक राज्य / संघ राज्य क्षेत्र की शक्तियों, कमजोरियों और अधिक केंद्रित कार्रवाई और संसाधनों की आवश्यकता वाले क्षेत्रों में अंतर्दृष्टि प्रदान करता है।

 

इस सूचकांक में मार्गदर्शिका के लिए यहां क्लिक करें