Skip to main content

भारत ज्ञान केंद्र

नीति आयोग ने भारत ज्ञान केंद्र (आईकेएच) बनाया है। यह एक गतिशील वेब पोर्टल है जो देश भर की सर्वश्रेष्ठ कार्यशैलियों को संग्रहित और प्रसारित करने के लिए भंडार के रूप में कार्य कर रहा है।

 

माननीय प्रधानमंत्री इस बात पर जोर देते हैं कि राज्यों को न केवल एक-दूसरे से सीखना चाहिए, बल्कि अपनी शक्ति का उपयोग भी करना चाहिए। सहयोगपूर्ण संघवाद की भावना को दर्शाते हुए, नीति आयोग ने भारत ज्ञान केंद्र का शुभारंभ किया ताकि जिले, राज्य, केंद्रीय मंत्रालय और अन्य सरकारी संस्थान वास्तविक समय के आधार पर ज्ञान का आदान-प्रदान कर सकें और अन्य क्षेत्रों की सफल शैलियों को अपना सकें।

 

यह पोर्टल एक गतिशील शेयरिंग मंच के रूप में कार्य करता है जिसमें प्रमुख कार्यकर्त्ता सर्वोत्तम अभ्यासों को सीधे अपलोड कर सकते हैं ताकि अन्य क्षेत्र उसे अपना सकें। ज्यादातर सर्वोत्तम शैलियां किसी भी राज्य/संघ राज्य क्षेत्रों के जिला कलेक्टरों द्वारा सीधे ही अपलोड की जाती हैं, किंतु राज्य सरकारों और केंद्रीय मंत्रालय के विभाग भी पोर्टल में सर्वोत्तम प्रथाओं को अपलोड कर सकते हैं। पहले चरण में, पोर्टल को कुछ ऐसे गैर-सरकारी संस्थानों में भी विस्तारित किया जा रहा है जिन्होंने सर्वोत्तम प्रथाओं को अपलोड करने की सुविधा देने का अनुरोध किया है।

 

वर्तमान में, डिजिटल इंडिया, ई-गवर्नेंस, विधि और व्यवस्था तथा सुरक्षा, वित्तीय समावेशन, स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, सरकारी-निजी भागीदारी (पीपीपी) सहित 20 विषयगत क्षेत्रों में 400 से अधिक सर्वोत्तम शैलियां सूचीबद्ध हैं। सर्वोत्तम शैलियां जिलों में अपनाई गई अभिनव शैलियों के उदाहरण हैं। यह बहुमूल्य फीडबैक के लिए एक मंच भी प्रदान करता है और जनता इसे देख सकती है।

 

image image

 

डैशबोर्ड पर जाने के लिए यहां क्लिक करें