
भारत सरकार के अधिदेश के अनुसार, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने महिलाओं और बच्चों के पोषण संबंधी संगत नीतिगत मुद्दों पर तकनीकी, उत्तरकारी और साक्ष्य आधारित सिफारिशें प्रदान करने के लिए डॉ. वी.के. पॉल, सदस्य, नीति आयोग की अध्यक्षता में राष्ट्रीय तकनीकी पोषण बोर्ड का गठन किया है।
बोर्ड की भूमिका तकनीकी, विश्लेषण और साक्ष्य आधारित सिफारिशों, जो स्थानीय संदर्भ के अनुकूल हों, के संश्लेषण के संदर्भ में परामर्शी और विशिष्ट है।
एनटीबीएन को निम्नलिखित उद्देश्यों के साथ प्रतिपादित किया गया था:
-
महिलाओं और बच्चों के लिए पोषण के विषय में नीति संबंधी मुद्दों पर तकनीकी सिफारिशें करना।
-
एसएएम बच्चों के निवारक उपायों (व्यवहार परिवर्तन सहित) और प्रबंधन पर राज्यों / संघ राज्य क्षेत्रों को सलाह देना।
-
मौजूदा वैज्ञानिक और परिचालन अनुसंधान के संश्लेषण, परितुलन को संयोजित करना, अनुसंधान अंतराल की पहचान करना और अनुसंधान कार्यसूची के लिए तकनीकी सिफारिशें करना।
-
राज्यों / संघ राज्य क्षेत्रों, अन्य क्षेत्रों और संस्थानों द्वारा प्रस्तावित पोषण सर्वेक्षणों के डिजाइन पर तकनीकी मार्गदर्शन करना और चालू राष्ट्रीय स्वास्थ्य और अन्य सर्वेक्षणों के साथ उनकी सुसंगतता प्रदान करना।
-
विकास अवरुद्धता सहित भारत विशिष्ट विकास संकेतकों का प्रतिपादन।
-
कोई अन्य मुद्दा जो महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा बोर्ड को संदर्भित किया जाए।
एनटीबीएन की सहायता सचिव, जैव प्रौद्योगिकी विभाग और सचिव, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग की सह-अध्यक्षता वाली वैज्ञानिक उप समिति (एसएससी) द्वारा की जाती है। एसएससी-एनटीबीएन को राष्ट्रीय तकनीकी पोषण बोर्ड को तकनीकी सिफारिशें देने और संभावित अनुसंधान कार्यसूची स्थापित करने के लिए अनुसंधान अंतरालों की पहचान करने के उद्देश्य से बनाया गया है। इसके अलावा, कुपोषण से संबंधित चुनौतियों, जैसे कि खून की कमी,दस्त आदि के उच्च प्रसार और इसके कारणों और संभावित अंतःक्षेपों की जांच करने हेतु भी इसे बनाया गया है।
बोर्ड की बैठक अब तक दो बार हो चुकी है। भारत के पोषण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए राष्ट्रीय तकनीकी पोषण बोर्ड की दूसरी बोर्ड बैठक अगस्त 2018 में आयोजित की गई थी।
एनटीबीएन ने निम्नलिखित दिशानिर्देशों की जांच की और उन्हें अंतिम रूप दिया:
-
कुपोषण की रोकथाम और कुपोषण के गंभीर मामलों के समुदाय आधारित प्रबंधन (सी-मैम) पर परिचालन संबंधी दिशानिर्देश
-
शिशु और छोटे बच्चों की फीडिंग (आईवाईसीएफ) पर परिचालन संबंधी दिशानिर्देश।





