Skip to main content

स्रोत

1) आदर्श समझौता ज्ञापन नमूना

एमओयू के माध्यम से नियम और शर्तों के अनुसार चयनित विषयगत क्षेत्रों में नीतिगत अनुसंधान के लिए सहयोगी संस्थानों के साथ सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए और अधिकाधिक परिणाम प्राप्त करने के लिए आपसी समझ और प्रतिबद्धताओं के नियम निर्धारित किए जाते हैं।

(मॉडल एमओयू टेम्पलेट के लिए यहां क्लिक करें)

 

2) आईएमपीआरआईएनटी

इम्पैक्टिंग रिसर्च इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (आईएमपीआरईएनटी) इंडिया इनिशिएटिव अपनी तरह की पहली एमएचआरडी समर्थित पैन-आईआईटी + आईआईएससी संयुक्त पहल है, जो उनको प्रमुख विज्ञान और इंजीनियरिंग चुनौतियों का सामना करने के लिए है जिनका सामना करना समावेशी विकास और आत्मनिर्भरता के लिए राष्ट्र को सक्षम, साहसी और सशक्त बनाने हेतु आवश्यक है। दोतरफा जनादेश वाली इस नई पहल का उद्देश्य है:

  1. नई इंजीनियरिंग शिक्षा नीति का विकास करना
  2. इंजीनियरिंग चुनौतियों के पूरा करने के लिए एक कार्ययोजना बनाना
     

आईएमपीआरआईएनटी एक सर्वव्यापी दृष्टि प्रदान करता है जो अनुसंधान के उन क्षेत्रों में मार्गदर्शन करती है जो मुख्य रूप से सामाजिक रूप से प्रासंगिक हैं। (अधिक जानकारी के लिए http://imprint-india.org/ पर जाएं)